MainSlideखास ख़बर

सीबीआई ने ओडिशा रेल दुर्घटना की जांच का मामला किया दर्ज

नई दिल्ली 06 जून।केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो(सीबीआई) ने ओडिशा रेल दुर्घटना की जांच का मामला दर्ज किया है।

    जांच एजेंसी ने इस दुर्घटना से संबंधित कटक में राजकीय रेलवे पुलिस में पहले से दर्ज मामले को भी अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई के 10 सदस्यीय दल ने आज दुर्घटनास्थल का दौरा किया। इस दल ने केंद्रीय फोरेंसिक अधिकारियों के साथ बाहानगा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल कक्ष, लूप लाइन और मुख्य लाइन का निरीक्षण किया।

   ज्ञातव्य हैं कि पिछले शुक्रवार को दो यात्री रेलगाडी और एक मालगाडी की टक्‍कर में 288 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी।

Related Articles

Back to top button