खेल जगत

आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक हासिल की, बने दुनिया के छठे गेंदबाज..

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के मुकाबले आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ले ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के 19वें ओवर में उन्होंने ये कारनामा किया। लिटिल ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमनस, जेम्स नीशम और मिशेल सैंटनर का विकेट झटककर ये उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ लिटिल कर्टिस कैंपर के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरिश गेंदबाज बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश केप टाउन 2007 कर्टिस कैंपर बनाम नीदरलैंड अबू धाबी 2021 वानिंदु हसरंगा बनाम साउथ अफ्रीका शारजाह 2021 कगिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड शारजाह 2021 कार्तिक मयप्पन बनाम श्रीलंका जिलॉन्ग 2022 जोश लिटिल बनाम न्यूजीलैंड एडिलेड 2022 मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को छह विकेट पर 185 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाए। आयरलैंड के लिये जोशुआ ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button