MainSlideछत्तीसगढ़

त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारी शुरू

रायपुर 21 नवम्बर।छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के आगामी आम निर्वाचन की तैयारी शुऱू हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह के द्वारा आज राज्य निर्वाचन कार्यालय में सचिव स्तरीय बैठक ली गई।बैठक में नगर पालिका निर्वाचन के अधिनियम व नियम में संशोधन, पंचायत निर्वाचन में पंचायतों की संख्या, आरक्षण, परिसीमन, नियम- अधिनियम में संशोधन सहित अन्य विषयों पर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।

इसी प्रकार सामान्य प्रशासन विभाग से रिटर्निंग अफिसरों के रूप में राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति, मानदेय स्वीकृति प्रस्ताव, वाहन की व्यवस्था, प्रेक्षको की व्यवस्था पर चर्चा हुई। साथ ही राजस्व विभाग से तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की नियुक्ति रिटर्निंग अधिकारी के रूप करने और शासकीय मुद्रणालय से मतपत्र मुद्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पर चर्चा की गई।

 

 

Related Articles

Back to top button