MainSlideखास ख़बर

क्रिसमस का पर्व आज मनाया जा रहा है हर्षोल्लास पूर्वक

नई दिल्ली 25 दिसम्बर।क्रिसमस आज श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी रौशनी और फूलों से घरों की विशेष सजावट की गई है।

गोवा में क्रिसमस समारोहों की विशेष धूम है। क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिये बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों पर संगीत महोत्सव और नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

तमिलनाडु में आज तड़के गिरजाघरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वे विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए और क्रिसमस गीतों के साथ ईसा मसीह के जन्म की स्मृतियां दोहराईं। दिल्‍ली में गिरजाघरों में भी मध्‍यरात्री की प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी है। राष्‍ट्रपति कोविंद ने  कहा कि ईसा मसीह का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश है।उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने गुण-दोष से परे संपूर्ण मानवता से प्रेम किया।

Related Articles

Back to top button