MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में मिले रिकार्ड 222 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 17 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए 24 घंटे में रिकार्ड 222 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान तीन संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 222 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें सर्वाधिक 106 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 25,राजनांदगांव के 20,बिलासपुर एवं सरगुजा के 17-17,बालोद के 09,जांजगीर के 07,गरियाबन्द के 05,जशपुर के 04,रायगढ़ एवं मुंगेली के तीन-तीन,दंतेवाड़ा एवं महासमुन्द के दो- दो,बलौदा बाजार एवं धमतरी के एक-एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 61 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

कोरोना काल में पहली बार राज्य में 24 घंटे में 222 नए संक्रमित मरीज मिले है।यह अब तक का सर्वाधिक मरीजों मिलने का रिकार्ड है।इस दौरान पहली बार ही 24 घंटे में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।रायपुर के दो पाजिटिव मरीजों की एम्स में तथा मध्यप्रदेश की एक महिला की मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

Related Articles

Back to top button