MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 915.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर 23 अगस्त।छत्तीसगढ़ में एक जून से अब तक कुल 915.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 1984.6 मिमी. और सबसे न्यूनतम सरगुजा में 617.1 मिमी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज 22 अगस्त को सुबह रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सरगुजा जिले में 2.3 मि.मी., सूरजपुर में 0.5 मि.मी., बलरामपुर में 0.0 मि.मी., जशपुर में 7.3 मि.मी. तथा कोरिया में 4.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गयी।

इसी तरह से रायपुर में 7.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 23.6 मि.मी., गरियाबंद में 0.4 मि.मी., महासमुन्द में 2.8 मि.मी., धमतरी में 0.8 मि.मी., बिलासपुर में 14.3 मि.मी., मुंगेली में 7.7 मि.मी., रायगढ़ में 10.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 16.3 मि.मी., कोरबा में 9.5 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 19.6 मि.मी., दुर्ग में 0.8 मि.मी., कबीरधाम में 9.0 मि.मी., राजनांदगांव में 10.4 मि.मी., बालोद में 0.4 मि.मी., बेमेतरा में 37.5 मि.मी, बस्तर में 0.1 मि.मी., कोण्डागांव में 0.2 मि.मी., कांकेर में 0.3 मि.मी., नारायणपुर में 0.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 0.2 मिमी, सुकमा में 0.0 मि.मी. तथा बीजापुर में 0.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button