शाम के नसते में एक बार ज़रूर ट्राई करें पहाड़ी चिकन फ्राई, जानें रेसिपी
CG NewsFebruary 23, 2023
1 1 minute read
कई जगह होली के दिन नॉनवेज जरूर बनाया जाता है। अगर आपके यहां भी होली के दिन नॉनवेज बनाने का कोई रिवाज है तो आप इस दिन को खास बनाने के लिए इस पहाड़ी जायकेदार डिश चिकन फ्राई को ट्राई कर सकते हैं। यह डिश प्रोटीन से भरपूर होने के साथ स्वाद में बेहद टेस्टी भी होती है। आप इस डिश को होली पार्टी पर स्नैक्स के रूप में मेहमानों के आगे परोस सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है पहाड़ी चिकन फ्राई।
पहाड़ी चिकन बनाने के लिए सामग्री-
-1 चिकन टुकड़ों में कटा हुआ
– 1 कप पुदीना पत्ता-कटा हुआ
– 1 कप हरा धनिया-कटा हुआ
– 1 टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च
– 1 टीस्पून गरम मसाला
– 2 टेबलस्पून तेल
-1 टीस्पून जीरा
-1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
-1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
-1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
– 1 1/2 टीस्पून नमक
पहाड़ी चिकन बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका-
पहाड़ी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, लहसुन और अदरक को एक साथ पीसकर अलग रख लें। अब इस पेस्ट में चिकन के टुकड़े डालकर 3-4 घंटे के लिए चिकन को मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद अब तेल गरम करके उसमें जीरा और मैरिनेड किए हुए चिकन के पीस डालकर तेज आंच पर भूनें। जब चिकन दोनों तरफ से पक जाए तो आंच कम करके बिना ढके, लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि चिकन पूरी तरह पककर चर्बी से अलग न हो जाए। आपका टेस्टी पहाड़ी चिकन बनकर तैयार है। आप इसे गर्मा-गर्म स्नैक्स की तरह सर्व कर सकते हैं।