MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने पूर्व विधायक शशिप्रभा देवी के निधन पर किया दुख व्यक्त

रायपुर, 25 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

श्रीमती शशिप्रभा देवी का कल निधन हो गया।वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।

श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में श्रीमती शशिप्रभा देवी के शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।उन्होने कहा कि विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए।

Related Articles

Back to top button