MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान

 रायपुर, 08 नवम्बर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान हुआ।

   राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से विधानसभावार मतदान की मिली जानकारी के अनुसार पंडरिया-75.27 प्रतिशत, कवर्धा-81.24, खैरागढ़-82.67, डोंगरगढ़-81.93, राजनांदगांव-79.12, डोगरगांव-84.1, खुज्जी-82.43, मोहला-मानपुर-79.38, अंतागढ़-79.79, भानुप्रतापपुर-81,  कांकेर-81.14, केशकाल-81.89, कोण्डगांव-82.37, नारायणपुर-75.06, बस्तर-84.67, जगदलपुर-78.47, चित्रकोट-81.76, दंतेवाड़ा-69.88, बीजापुर-48.37, कोंटा-63.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

   इस बार 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1.53 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है।

Related Articles

Back to top button