MainSlideखास ख़बर

कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 18 करोड़ के नजदीक पहुंचा

नई दिल्ली 14 मई।भारत में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 18 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 20 लाख 27 हजार से अधिक टीके लगाए गए हैं।इसके साथ ही देश में अब तक 17 करोड़ 93 लाख टीके लगाए जाचुके हैं।करीब 4 करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों को कोविड के दोनों टीके लगा दिए गए हैं, जबकि लगभग 13 करोड़ 88 लाख लोगों को पहला टीका लगाया गया हैं।

बीते 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष के लोगों को 4 लाख 37 हजार से अधिक वैक्सीन दी गई हैं। अब तक इस आयु वर्ग के लोगो को करीब 39 लाख 14 हजार टीके लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button