MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 11825 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 02मई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 11825 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 199 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 11825 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बिलासपुर के 1086 हैं।इसमें रायपुर के 1011,दुर्ग के 794,राजनांदगांव के 527,बलौदा बाजार के 596,बेमेतरा के 139,महासमुन्द के 505,कोरबा के 900,कबीरधाम के 198,धमतरी के 202,सरगुजा के 479,जांजगीर के 955,रायगढ़ के 825,जशपुर के 512,गरियाबन्द के 364,कांकेर के 373,सूरजपुर के 295,मुंगेली के 479,कोरिया के 359 शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में बिलासपुर आज पहले स्थान पर पहुंच गया।

इस दौरान सर्वाधिक 32 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 22,रायगढ़ में 16,कोरबा में 13,धमतरी में 10 मौते हुई हैं।राजनांदगांव एवं बेमेतरा में सात-सात,कबीरधाम एवं कांकेर में छह-छह,बालोद एवं गौरेला में पांच-पांच,महासमुंद.जांजगीर एवं कोन्डागांव में चार-चार मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति में रायपुर.दुर्ग.बलौदा बाजार.कोरबा.जांजगीर.बेमेतरा.मुंगेली,सरगुजा,बलरामपुर,कोन्डागांव एवं रायगढ़ के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई 45 मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 199 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 9009 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 12168 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 120367 है।

Related Articles

Back to top button