देश-विदेश

आईए जानें क्यों तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर के लिए संचालित इंडिगो को फ्लाइट को किया गया डायवर्ट…

इंडिगो की A320ceo तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर के लिए संचालित हुई थी। जिसके बाद विमान के चालक दल को केबिन में जलने की गंध महसूस हुई। इस घटना के तुरंत बाद ही इस फ्लाइट को कुआलानामू हवाई अड्डे, मेदान (इंडोनेशिया) की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
इस दौरान पायलट ने सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया और एहतियात के तौर पर निकटतम हवाई अड्डे कुआलानामू की ओर फ्लाइट को डॉयवर्ट कर दिया और विमान सुरक्षित उतर गया है। जमीन पर प्रारंभिक विमान निरीक्षण संतोषजनक थे। विस्तृत निरीक्षण के लिए विमान को कुआलानामू में रखा गया था। यात्रियों को आवास प्रदान किया गया और यात्रियों को सिंगापुर ले जाने के लिए कुआलानामू के लिए एक वैकल्पिक विमान से भेजा जा रहा है। नोट- खबर को अपडेट किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।  

Related Articles

Back to top button