MainSlideछत्तीसगढ़

विधायकों से लिपिकीय सुविधा तत्काल वापस लेने के निर्देश

रायपुर 11 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य विधानसभा के आम चुनाव की वजह से  लागू आदर्श आचरण संहिता को ध्यान में रखते हुए विधायकों से लिपिकीय सुविधा तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का का परिपत्र आज सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी कर दिया गया।परिपत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण लिपिकीय सुविधा वापस लेने को कहा गया है।

परिपत्र के अनुसार विधायकों को दी गई लिपिकीय सुविधा तत्काल प्रभाव से वापस लेकर संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में अविलंब कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में पालन प्रतिवेदन भी भेजने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button