MainSlideखेल जगत

डेल्ही कैपिटल्स फाइनल में जगह बनाने भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स से

नई दिल्ली 09 मई।आईपीएल क्रिकेट में डेल्‍ही कैपिटल्‍स फाइनल में पहली बार जगह बनाने के लिए कल दूसरे क्‍वालीफायर में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से खेलेगी।

इस मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल में मुम्‍बई इंडियंस से होगा।फाइनल रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा।

कल रात विशाखापत्‍तनम में हुए एलिमिनेटर मुकाबले में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से हराकर दूसरे क्‍वालीफायर में प्रवेश कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button