छत्तीसगढ़

सपरिवार वोट डालने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल; कहा- इस बार जनता रचेगी इतिहास

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सपरिवार दुर्गा कॉलेज के मतदान केंद्र पहुंचे। अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं को भी वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया। मतदान के बाद कहा कि इस बार रायपुर की जनता इतिहास रचेगी। देश में बीजेपी 400 सीटें जीतेगी। जनता का रुझान बहुत बढ़िया है। मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए जनता में काफी उत्साह है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहपरिवार मतदान करने अपने गृह निवास स्थान ग्रान बगिया पहुंचे। बगिया के शासकीय प्राथमिक शाला के मतदान केंद्र -49 में अपने परिवार के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान आम मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button