MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल.भूपेश एवं महंत ने पूर्व मंत्री राठिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

(फाइल फोटो)

रायपुर 14 सितम्बर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने पूर्व मंत्री चनेशराम राठिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने यहां जारी शोक संदेश में स्वं राठिया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां जारी शोक संदेश में श्री राठिया के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया और इस दुख की घड़ी में परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि श्री राठिया ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में प्रदेश की उन्नति और आदिवासी समाज सहित हर वर्ग के हित के लिए कार्य करते हुए अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।धर्मजयगढ़ और प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डा.महंत ने अपने शोक सन्देश में कहा कि स्वं राठिया अविभाजित मध्यप्रदेश एवं फिर छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के सर्वमान्य नेता थे।उन्होने सदैव अपने क्षेत्र की आवाज विधानसभा मे उठाई एवं जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहे।

Related Articles

Back to top button