खेल जगत
प्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने का ऐलान

कोच्चि 11 सितम्बर।भारतीय बैडमिंटन संघ(बीएआई) ने दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को इस खेल में महत्वपूर्ण योगदान के लिये पहले लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना है।
बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमांत विश्व सरमा ने आज यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन में उनके योगदान को देखते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।इसके तहत दस लाख रूपये नकद और प्रशस्ति पत्र जल्दी ही नई दिल्ली में दिया जाएगा।
पादुकोण ने 1980 में आल इंग्लैंड का खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने 1983 में कोपेनहेगेन में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 1972 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था।




