MainSlideखेल जगत

निशानेबाज हिना सिद्धू ने भारत को दिलाया 11वां स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट 10अप्रैल। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आज देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए निशानेबाज हिना सिद्धू ने राष्ट्र मंडल रिकॉर्ड कायम करते हुए भारत को 11वां स्वर्ण पदक दिलाया।

वहीं 50 मीटर राइफल स्पर्धा में गगन नारंग और चैन सिंह का निशाना पदक से चूक गया।  मुक्केबाजी में नमन तंवर ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि अमित फंगल ने 46 से 49 किलोग्राम वजन वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।हरमनप्रीत सिंह के दो शानदार गोल के सहारे भारत ने मलेशिया को दो-एक से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। महिला हॉकी में अब से कुछ देर बाद भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल ने महिला डबल्स में पाकिस्तानी टीम को 2-1 से हरा दिया।मिक्स्ड डबल्स में दीपिका और सौरव घोषाल ने गयाना की टीम को मात दी।बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सात्विक रंकी रेड्डी ने मिक्स्ड डबल्स में गर्नजी की टीम को हरा दिया है।

पदक तालिका में भारत 11 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button