छत्तीसगढ़राजनीति

सीएम विष्णुदेव साय बोले- दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है और भाजपा में लोकतंत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है, लेकिन भाजपा में लोकतंत्र है। अगर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी के साथ परिश्रम करता है तो इसका फल उसको पार्टी से जरूर मिलता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ‘आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह पार्टी विचारधाराओं की पार्टी है। इसमें नीति, नियम होते हैं और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होता है। अगर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी के साथ परिश्रम करता है तो इसका फल उसको पार्टी से जरूर मिलता है। दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है, लेकिन भाजपा में लोकतंत्र है।’

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव का प्रदेश में बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही साय को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। साल 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी सीट से जीत हासिल की है। विष्णुदेव साय साफ छवि के नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी से लगातार जुड़े रहे।

Related Articles

Back to top button