खेल जगत

विश्व विशेष ओलंपिक खेल आज से आबू धाबी में

आबू धाबी 14 मार्च।विश्‍व विशेष ओलंपिक खेल 2019 आज से यहां आरंभ हो रहे हैं।

इस आयोजन में रिकॉर्ड संख्‍या में 200 देश भाग ले रहे हैं जिनमें 195 देश स्‍पर्धाओं में हिस्‍सा लेंगे और पांच देश पर्यवेक्षक होंगे। विशेष ओलंपिक विश्‍व खेल का आज शाम आबु धाबी में एक शानदार समारोह में उद्घाटन किया जायेगा। इस खेल का आयोजन पहली बार मिडिल ईस्‍ट में हो रहा है।

मेजबान संयुक्‍त अरब अमारात के बाद भारत की इस स्‍पेशल ओलंपिक्‍स में सबसे बड़ी टीम है। पहली बार सऊदी अरब ने महिला एथलीटों को इन खेलों में भेजा है। इस खेल में दुनिया भर से सात हजार पांच सौ विशेष एथलीट हिस्‍सा ले रहे हैं। आबुधाबी और दुबई में नौ विश्‍वस्‍तरीय मैन्यू पर इन खेलों का आयोजन किया जोयगा।

Related Articles

Back to top button