MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपा ने रायबरेली एवं कैसरगंज सीटो पर किए उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली 02 मई।भाजपा ने उत्तरप्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है।

    पार्टी ने रायबरेली सीट से दिनेश सिंह को फिर मैदान में उतारा है।दिनेश सिंह 2019 में भी श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है।उन्हे पिछली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

    पार्टी ने इसके साथ ही कैसरगंज सीट पर मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा है।   

Related Articles

Back to top button