छत्तीसगढ़

क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से कर रहा था अवैध वसूली, पढ़े पूरी ख़बर

क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बन लोगों को डरा धमका कर वसूली करने के आरोपी को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर निवासी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बन लोगों को डरा धमका कर वसूली करने के आरोपी को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर निवासी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वह डरा धमकाकर लोगों से अवैध वसूली करता था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मृत्युंजय मिश्रा ने फर्जी क्राइम ब्रांच जवान बनाकर कई जगहों पर अवैध वसूल की। कटघोरा में शुक्रवार की शाम उसने एक व्यक्ति को धमकाते चमकते हुए एक हजार रुपये की मांग की थी, उसके डर से पीड़ित ने पांच सौ रुपये उसे दे दिये। लेकिन वह पांच सौ रुपये और मांग रहा था, नहीं होने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button