MainSlideछत्तीसगढ़

गृह मंत्री ने अवैध खनन मामले में कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

रायपुर 20 जून।छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अवैध रेत घाट संचालकों द्वारा धमतरी के जनप्रतिनिधियों से मारपीट करने के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री साहू ने मामले की जानकारी मिलते ही धमतरी पुलिस अधीक्षक बी एस राज भानु से फोन पर चर्चा कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देशित किया था जिसके बाद 15 में से सात आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, शेष आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गृह मंत्री ने एसपी को निर्देशित किया है।

श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शांतिप्रिय वातावरण को किसी अन्य प्रदेश से आए लोगों द्वारा दूषित करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होने सभी पुलिस अधीक्षकों को छत्तीसगढ़ में रेत सहित अन्य सभी तरह से माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने रेत खादानों में संलग्न लोगों का चरित्र सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button