MainSlideदेश-विदेश

अमरीका ने भारत सहित आठ देशो को ईरान से तेल आयात की दी छूट

वाशिंगटन 05 नवम्बर।अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि भारत सहित आठ देश अब ईरान से तेल आयात कर सकेंगे।इन देशों को  ईरान से तेल आयात पर लगे प्रतिबंधों से अस्थाई रूप से छूट दे दी गई है।

श्री पोम्पियो ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इन देशों की सूची की घोषणा की। श्री पोम्पियो ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन के, ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने के बाद इन देशों का फारस की खाड़ी के देशों से तेल का आयात बहुत कम हो गया था।

गौरतलब है कि भारत दुनिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। वह अपनी अस्सी प्रतिशत से अधिक तेल जरूरतें आयात से पूरी करता है।

Related Articles

Back to top button