MainSlideदेश-विदेश

बुलंदशहर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

लखनऊ 03 जनवरी।उत्‍तर प्रदेश में बुलंदशहर हिंसा मामले के मुख्‍य आरोपी योगेश राज को कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीन दिसंबर को बुलंदशहर में भड़की हिंसा में भीड़ ने गौ हत्‍या की शिकायतों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार ये गिरफ्तारी स्‍याना के इन्‍द्रावटी में हुई हिसंक घटना के एक महीने बाद हुई है। स्‍याना थाने में 27 नामजद और 50-60 गैर नामांकित लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी योगेश राज पर पुलिस की नज़र थी।

Related Articles

Back to top button