MainSlideराजनीति

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी अकेले – आजाद

लखनऊ 13 जनवरी।कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद और उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने आज संवाददाता सम्‍मेलन में इसकी घोषणा की।श्री आजाद ने इन आरोपों को खारिज किया कि कांग्रेस ने गरीबों, दलितों, अल्‍पसंख्‍यकों और पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया।

उन्‍होंने कहा कि कई टुकड़ों में बंटे देश को एकजुट करने का काम कांग्रेस ने ही किया था।  उन्होने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में अकेले लड़कर बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Related Articles

Back to top button