Thursday , February 26 2026

मुबंई में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 21

मुबंई 31 अगस्त।मुंबई में पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मृतकों में 13 पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं।दक्षिण मुंबई में पकमोडि़या क्षेत्र में इमारत के मलबे से शवों को निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है।