MainSlideदेश-विदेश

देश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी

नई दिल्ली 19 जनवरी।देश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है,जबकि जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में कल शाम सामान्य हिमपात हुआ।कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों और राज्य में अन्य स्थानों पर भारी हिमपात तथा वर्षा होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में फिर हिमपात होने से शीतलहर चल रही है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और हिमपात हो सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में कल न्यूनतम तापमान चार दशमलव पांच रहने से ठंड महसूस की गई। राजधानी के कुछ भागों में मध्यम कोहरा छाया रहा।हरियाणा और पंजाब में कुछ स्थानों पर और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर शीतलहर चल रही है।

Related Articles

Back to top button