MainSlideखेल जगत

नोवाक जोकोविच, केई निशिकोरी और सेरेना विलियम्स क्वार्टर फाइनल में

मेलबोर्न 21 जनवरी।नोवाक जोकोविच, केई निशिकोरी और सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

आज पुरुष सिंगल्स प्री क्वार्टर फाइनल में विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने डैनिल मेद्वेदेव को 6-4, 6-7, 6-4, 6-3 से हराया। क्‍वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। निशिकोरी ने स्‍पेन के पाबलो कारेनो बुस्‍ता को 6-7, 4-6, 7-6, 6-4, 7-6 से हराया।

महिला सिंगल्‍स में सेरेना ने विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को 6-1, 4-6, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में सेरेना का सामना चेक गणराज्य की केरोलीना प्लिस्कोवा से होगा।

Related Articles

Back to top button