Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ईडी ने सुकमा के जिला कांग्रेस कार्यालय को किया अटैच

रायपुर 13 जून।प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के मामले में सुकमा के जिला कार्यालय को अटैच कर दिया है।

   मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने सुकमा के जिला कांग्रेस कार्यालय के अलावा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा के रायपुर स्थित मकान तथा उनके पुत्र हरीश लकमा के सुकमा स्थित मकान को भी अटैच कर दिया है।पूर्व मंत्री को इस मामले में ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह इस समय जेल में है।

     प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने ईडी द्वारा कांग्रेस के जिला कार्यालय को अटैच किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कार्रवाई उनके इशारे पर की गई है।सुकमा कार्यालय का पार्टीजनों के सहयोग से निर्माण हुआ है और पार्टी एक एक पाई का हिसाब देने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button