MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

बिजली बिल ने आम जनता का बजट बिगाड़ा – कांग्रेस

रायपुर, 18 मार्च।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले चार महीनों से लगातार आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों के कारण हर वर्ग का नागरिक परेशान है।मौजूदा “200 यूनिट हाफ बिजली योजना” भी लोगों को पर्याप्त राहत नहीं दे पा रही है।

   कांग्रेस ने मांग की है कि पूर्व की भूपेश सरकार के दौरान लागू “बिजली बिल हाफ योजना” को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि जनता को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत मिल सके। शुक्ला ने आरोप लगाया कि योजना बंद होने के कारण कई लोग समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतिगत विफलता, लापरवाही और मुनाफाखोरी के कारण बिजली महंगी हो गई है और कटौती की समस्या भी बढ़ी है। उनका दावा है कि राज्य गठन के बाद वर्तमान समय में बिजली दरें सबसे अधिक हैं। साथ ही, 400 यूनिट तक की बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से लोगों के बिल दोगुने से भी ज्यादा आ रहे हैं।

  श्री शुक्ला ने यह भी कहा कि महंगी बिजली के बावजूद प्रदेश में 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में 8 से 9 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग परेशान होकर विरोध करने को मजबूर हैं।

   उन्होंने यह भी बताया कि बिजली उत्पादन में कोयला प्रमुख घटक है और उस पर लगने वाला सेस कम होने से कोयले की कीमत में लगभग 400 रुपये की कमी आई है। ऐसे में सरकार को वेरियेबल कॉस्ट एडजस्टमेंट (VCA) में कटौती कर बिजली दरों को तत्काल कम करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button