MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

बीजापुर छात्रावास कांड पर कांग्रेस का हमला

रायपुर, 18 मार्च।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर जिले के एक शासकीय छात्रावास में हुई गंभीर घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए  आरोप लगाया कि छात्रावास में तीन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसके चलते वे गर्भवती हो गई हैं। इस मामले ने अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है और मानवता को शर्मसार किया है।

     श्री बैज ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आश्रम प्रबंधन ने मामले को छुपाने की कोशिश करते हुए पीड़ित बच्चियों को छात्रावास से निकालकर उनके घर भेज दिया, जबकि पॉक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत ऐसी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देना अनिवार्य है।

    उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से सरकारी आश्रमों में बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैज ने कहा कि इससे पहले बीजापुर के पोटा केबिन, सुकमा और कोरबा में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने इस मामले की तुलना रमन सिंह सरकार के दौरान कांकेर जिले के झलियामारी कांड से भी की।

   कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व आदिवासी होने के बावजूद आदिवासी बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है। उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रदेश के सभी छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही नियमित महिला पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही।

  इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने नौ महिला नेत्रियों की एक समिति का गठन किया है। समिति में सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष मंगमा को संयोजक बनाया गया है, जबकि नीना रावतिया, सुलोचना कर्मा, बबीता मांडवी, पार्वती कश्यप, अनिता तेलम, रिंकी कोरम और पायल हेमला को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button