भिलाई में भारतीय नववर्ष पर विहंगम योग संस्था की भव्य शोभायात्रा

भिलाई नगर, 20 मार्च। भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर विहंगम योग संस्था द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व विहंगम योग संत समाज, भिलाई नगर ने किया।
कल 19 मार्च को जुनवानी (भिलाई) क्षेत्र में निकाली गई यह शोभायात्रा विनोबा नगर से प्रारंभ होकर सूर्यामाल होते हुए जुनवानी चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।
आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। शोभायात्रा के समापन पर आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
इस आयोजन में संभागीय संयोजक पी.एल. सपहा सहित आर.के. सिंह, डी.एन. सिंह, मुनीलाल शर्मा, बी.पी. पटेल, अंगीरा साहू, कोमल साहू, बृजेश सोनी, प्रो. कौलेश्वर प्रसाद, शिव कुमार साहू, उत्तम साहू, निरंजन, शिव प्रकाश, हरे राम, भागवत साहू, डॉ. दीनदयाल साहू, घुरऊ साहू और थानूराम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। साथ ही मातृशक्ति के रूप में श्रीमती उमा सोनी, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती मिथला मंथन, श्रीमती सुरेखा साहू, श्रीमती टिकेश्वरी साहू और श्रीमती चेवन साहू की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. दीनदयाल साहू को संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।




