होम देश-विदेश गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने पत्नी और चार...

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर की हत्या

0

गुरुग्राम 03 अप्रैल।हरियाणा में गुरूग्राम के वजीरपुर इलाके में शनिवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति नाजिम ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

    मृतकों में 35 वर्षीय नजमा और उनके चार बच्चे—इकरा (14), सिफा (12), खतिना (10) और आयन (8) शामिल हैं। घटना के बाद नाजिम ने अपनी नस काट ली, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

   नाजिम मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में सैलून चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब सात साल पहले उसने नजमा से प्रेम विवाह किया था।

  पुलिस को मौके से एक टूटा मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार सामान्य और खुशहाल दिखता था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।