MainSlideराजनीति

नए कांग्रेस अध्यक्ष का नाम आ सकता है अगले सप्ताह सामने

नई दिल्ली 07 जुलाई।श्री राहुल गांधी के कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने के बाद नए अध्‍यक्ष का नाम अगले सप्ताह सामने आ सकता है।

पाटी सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जारी अनिश्‍चय के बीच कांग्रेस कार्य समिति की अगले सप्‍ताह बैठक होने की संभावना है।इसमें राहुल गांधी का उत्‍तराधिकारी तय करने के लिए भविष्‍य की रणनीति पर चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेताओं ने यहां अनौपचारिक बैठक भी की थी। समझा जाता है कि ध्यक्ष के नाम पर पार्टी के भीतर विचार विमर्श चल रहा है।इस बीच कल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने पार्टी के नए अध्यक्ष के युवा होने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button