होम छत्तीसगढ़ नकटी गांव विवाद: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, रात में तोड़फोड़ करने...

नकटी गांव विवाद: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, रात में तोड़फोड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

0

रायपुर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकट नकटी गांव को लेकर जारी विवाद के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि इस मुद्दे पर उनका रुख पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि नकटी गांव के लोगों का मामला बेहद संवेदनशील है और ग्रामीणों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

      सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर गांव के निवासियों को नहीं हटाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि आज भी वह अपने उसी रुख पर कायम हैं और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के पक्षधर हैं।

     उन्होंने गांव में हुई तोड़फोड़ की घटना पर भी कड़ी नाराजगी जताई। अग्रवाल ने कहा कि उनसे चर्चा के बाद जिन लोगों ने गांव में जाकर तोड़फोड़ की, उनका यह कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। विशेष रूप से रात के समय गांव में पहुंचकर की गई कार्रवाई को उन्होंने पूरी तरह गलत बताया।

     सांसद ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि वह जिस मुद्दे को जिस स्तर पर उठाने की आवश्यकता होती है, वहां पूरी मजबूती के साथ अपनी बात रखते हैं और नकटी गांव के मामले में भी उनका रुख स्पष्ट है कि ग्रामीणों को न्याय मिलना चाहिए तथा उनके हितों की हर हाल में रक्षा की जानी चाहिए।