होम छत्तीसगढ़ साय ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर...

साय ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई

0

रायपुर 23 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती स्मृति ईरानी जी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    श्री साय ने सोशल साइट एक्स पर अलग अलग पोस्ट में कहा कि श्रीमती स्मृति ईरानी जी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।उन्होने श्री शम्भू को बधाई देते हुए कहा कि  आपके सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी।

    श्री साय ने इसके साथ ही छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक सौरभ सिंह जी को झारखंड प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी तथा पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।