MainSlideबाजार

उत्तरप्रदेश में कल से पॉलीथिन थैलों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू

लखनऊ 31 अगस्त।उत्‍तरप्रदेश में कल से पॉलीथिन थैलों के इस्‍तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।

प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी ने कहा कि इस संबंध में सरकारी आदेश की अवहेलना पर स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन और उनके प्रभारी जिम्‍मेदार ठाहराए जाएंगे।

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने भी राज्‍य में पॉलीथिन के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button