MainSlideछत्तीसगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैकुंठपुर 16 सितम्बर।कोरिया पुलिस ने जिले के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के घुटरा में  एक अबोध नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम घुटरा  में गत 12 सितम्बर को एक अबोध बालिका से उसका पड़ोसी युवक आकर छेडछाड करने लगा।इसी बीच उसकी मां घर पर पहुंच गई,जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला।मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की।

पकड़े जाने के भय से आरोपी फरार होने की तैयारी कर रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी धर दबोचा।इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 354, 354क, 354(ख), 452,पास्को एक्ट 8,एस टी एस सी एक्ट 3 (1)(w) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button