MainSlideदेश-विदेश

सीमापार के तत्व अशांति फैलाने की कर रहे हैं कोशिश- दिलबाग सिंह

श्रीनगर 18 सितम्बर।जम्‍मू कश्‍मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि सीमापार के तत्‍व अशांति फैलाने में लगे हैं।

श्री सिंह ने कल राज्‍य के किश्‍तवाड़ जिले की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन्‍होंने यह जानकारी दी।उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा बल सभी तरह की चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम हैं।उनके जवानों के बलिदान तथा निरन्‍तर प्रयासों से प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियां कम हो रही हैं।

पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों से कहा कि राज्‍य के पुनर्गठन के बाद भी उन्‍हें शांति बनाये रखने के लिए चौकस रहना होगा।

 

Related Articles

Back to top button