MainSlideखास ख़बरराजनीति

मोदी और ट्रम्प की आज न्यूयॉर्क में बैठक

न्यूयार्क 24 सितम्बर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की आज न्यूयॉर्क में बैठक होगी। अमरीका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आज तीसरी बार राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे।

ह्यूस्‍टन में हाउडी मोदी की जबरदस्‍त सफलता के बाद सभी निगाहें आज  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प की मुलाकात पर लगी हैं। तीन दिन के भीतर यह तीसरा मौका होगा जब दोनों नेता एक साथ होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत की आशा है।

 

Related Articles

Back to top button