MainSlideखास ख़बरराजनीति

चार सीटो पर हुए विधानसभा उप चुनावों में भाजपा ने जीती दो सीटे

नई दिल्ली 27 सितम्बर।देश के चार राज्यो में चार विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव की आज हुई मतगणना में भाजपा ने दो तथा कांग्रेस ने एक सीट पर तथा अन्य ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में हमीरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा उम्‍मीदवार युवराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के मनोज प्रजापति को 17 हजार 771 मतों से हराया।

त्रिपुरा में बाधरघाट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा उम्‍मीदवार मिमी मजूमदार ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के बुल्‍टी बिस्‍वास को पांच हजार से अधिक मतों से हराया।

छत्‍तीसगढ़ में दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवार देवती कर्मा ने भाजपा के ओजस्‍वी मंडावी को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया।जबकि केरल में पाला विधानसभा सीट के उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ के मनी सी कप्‍पन ने संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा(यूडीएफ) के जोस टॉम को 2943 मतों से हराया।

Related Articles

Back to top button