MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के प्रतीक चिन्ह का विमोचन

रायपुर 12 अक्टूबर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का विमोचन किया।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 27, 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित किया जायेगा। इस राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों और पड़ोसी देशों को आमंत्रित किया जा रहा है। लगभग 25 सौ कलाकार इस आयोजन में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पारंपरिक रूप से आदिवासी समाज में विवाह, फसल कटाई, परंपरागत त्योहारों और अन्य अवसरों पर किए जाने वाले नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुनील कुजूर,  संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आयुक्त संस्कृति एवं पुरातत्व श्री अनिल कुमार साहू भी उपस्थित थे ।

 

 

Related Articles

Back to top button