MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने योजना आयोग के न्यूज लेटर ’’दिशा’’ के प्रथम अंक का किया विमोचन

रायपुर 01 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य योजना आयोग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक न्यूज लेटर ’’दिशा’’ के प्रथम अंक का विमोचन किया।

राज्य योजना आयोग द्वारा आयोग की गतिविधियों, विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी, विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी विभागों और संबंधितों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस न्यूज लेटर का प्रकाशन प्रारंभ किया जा रहा है।

श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य योजना आयोग की यह एक अच्छी पहल है। इससे आयोग और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय हो सकेगा।इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव डॉ. जे.एस.विरदी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button