MainSlideदेश-विदेश

झारखंड में चुनाव प्रचार में आई तेजी

रांची 23 नवम्बर।झारखंड में चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में लगे हैं।

राज्य में कल चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही 15 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया।चौथे चरण में राज्‍य के चार जिलों के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 16 दिसम्‍बर को मतदान होगा।

81 सदस्‍यों की झारखंड विधानसभा के लिए 30 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर तक पांच चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 दिसम्‍बर को होगी।

Related Articles

Back to top button