MainSlideछत्तीसगढ़

आई.ए.एस.सुबोध सिंह केन्द्र सरकार में सेवाएं देने कार्यमुक्त

रायपुर 28 जनवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने आई.ए.एस.सुबोध सिंह को केन्द्र सरकार में सेवाएं देने के लिए आज कार्यमुक्त कर दिया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को भारत सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव, के पद पर पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन में सचिव, श्रम विभाग एवं आयुक्त श्रम तथा अतिरिक्त प्रभार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सेवाएं भारत सरकार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली को सौंपते हुए संयुक्त सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button