MainSlideखेल जगत

भारत ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर श्रृंखला जीती

हैमिल्‍टन 29 जनवरी।भारत ने तीसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढत बना ली है।

सुपर ओवर में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्‍यूजीलैंड ने 17 रन बनाए। जवाब में भारत ने बीस रन बनाकर जीत दर्ज की।

इससे पहले 180 रन के लक्ष्‍य के जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन ही बना सकी। भारत ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 179 बनाये थे। रोहित शर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button