MainSlideछत्तीसगढ़

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन और आयकर कार्यालय का घेराव

रायपुर 29 फरवरी।प्रदेश कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए आज यहां धरना दिया गया और आयकर कार्यालय का घेराव किया गया।

इस घेराव कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस के विधायक गण, नगरीय निकायों में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुये।

आंदोलन में मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री सूर्यमणी मिश्रा, महामंत्री अरूण भद्रा, महामंत्री अटल श्रीवास्तव, महामंत्री वाणी राव, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला शामिल होने वाले लोगो में प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button