MainSlideदेश-विदेश

असम में 33 लाख लोग बाढ़ की चपेट में

गुवाहाटी 15 जुलाई।असम में 28 जिलों के लगभग 33 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्‍या 59 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि 45 हजार लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। स्‍थानीय प्रशासन, राज्‍य आपदा मोचन बल और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं।

उन्होने बताया कि मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल कल ऊपरी असम के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button