MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं भूपेश ने ईद-मिलादुन्नबी पर दी मुबारकबाद

(फाइल फोटो)

रायपुर, 18 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है।

सुश्री उइके ने अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (ईद-मिलादुन्नबी) लोगों को प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।

श्री बघेल ने अलग जारी संदेश में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन पूरी दुनिया में हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गरीबों और यतीमों को सदका,खैरात व दान देने की भी प्रथा है। हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला।

Related Articles

Back to top button